{"_id":"5f83433e8ebc3e9bbc065fba","slug":"it-is-difficult-to-find-a-struggling-leader-like-iqbal-ahmed-ghazipur-news-vns552308999","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबाल अहमद जैसा संघर्षशील नेता मिलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकबाल अहमद जैसा संघर्षशील नेता मिलना मुश्किल
विज्ञापन
कासिमाबाद। इकबाल अहमद जैसा संघर्षशील नेता मिलना मुश्किल है। वह जात-पात से ऊपर उठकर गरीबों, शोषितों, मजलूमों की मदद करते रहे। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने रविवार को आयोजित विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में कही।
महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज का वातावरण धनबल के साथ बाहुबल का हो गया है। आज कार्यकर्ता उपेक्षित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी संघर्षशील लोगों को जनता याद करती है। वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके संघर्षों और मेहनत को जनता याद करती रहेगी। पूर्व विधायक किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि इकबाल अहमद के जाने से पार्टी को भारी क्षति हुई है। उन्होंने हमेशा पार्टी का सच्चा सिपाही होकर उसको मजबूत करने का काम किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयशंकर राय ने कहा कि एक क्रांतिकारी होने के साथ वह काफी मृदुभाषी थे। उनके स्वभाव के हम कायल रहे हैं। पूर्व विधायक विजय कुमार ने कहा कि पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के मजदूरों की आवाज बनकर वह सबकी मदद किया करते थे। उस समय हम भी पूर्वांचल सहकारी कताई मिल में काम करते थे। भाकपा के जिला सचिव अमेरिका यादव ने कहा कि उन्होंने एक साधारण परिवार में जन्म लिया था। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके पद चिन्हों पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर बृजभान सिंह बघेल, शमीम अहमद, हीरामन यादव, रामलाल, जनार्दन राम, अस्करी बेगम, धर्मेंद्र यादव, रामउग्रह चौहान, ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार, प्रेमशंकर पांडेय, अशोक मिश्रा, रामवृक्ष यादव, राजदेव यादव, रामबदन सिंह यादव, श्याम नारायण सिंह, दयाशंकर यादव, बसगीत प्रधान, संजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रामायण यादव एवं संचालन नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम ने किया। अंत में इकबाल अहमद के पुत्र इरशाद अहमद एवं इरफान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।