फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Irrigation canals dust is difficult to fly

नहरों से उड़ रही धूल सिंचाई करना मुश्किल

Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Irrigation canals dust is difficult to fly
नहरों से उड़ रही धूल सिंचाई करना मुश्किल
किसानों को सिंचाई की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कभी बारिश का अभाव तो कभी बेतहाशा बिजली कटौती। रही सहीं कसर सिंचाई के संसाधनों की बदहाली पूरी कर दे रही है। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगे राजकीय नलकूप जहां खराब पड़े हैं वहीं कई जगहों पर स्थित नहरों से धूल उड़ रही है। अगस्ता गांव स्थित नहर, जखनिया के शारदा सहायक नहर, दिलदारनगर से होते हुए कर्मनाशा तक जाने वाली प्रमुख नहर, देवकली पंप कैनाल से दलपतपुर रजवाहा में इन दिनों धूल उड़ रही है।
विज्ञापन



दिलदारनगर ः क्षेत्र की प्रमुख नहर जमानिया के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकलती है। यह प्रमुख नहर जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर और बारा होते हुए कर्मनाशा क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का साधन है। इसके सूख जाने से इन प्रमुख क्षेत्रों के किसानों की चिंता बढ़ गई  है। धान की नर्सरी डालने के लिए वह काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इस प्रमुख नहर से पचोखर, कुशी, ताजपुर कुर्रा और लहुआर गांव के क्षेत्रों में शाखाएं निकली हुई हैं लेकिन जब प्रमुख नहर में ही धूल उड़ रही है तो छोटी नहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



दुबिहा ः  क्षेत्र के 15 गांवों की सिंचित भूमि की सिंचाई करने के लिए कई दशकों पहले देवकली पंप कैनाल से गड़ार ड्रेन होते हुए सरयू नदी में गिरने वाली दलपतपुर रजवाहा की कुल लंबाई करीब दस किलोमीटर है। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते कई वर्षों से इस नहर में पानी ही नहीं छोड़ गया। इसके चलते नहर से जुटे किसान फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जखनिया ः क्षेत्र में आने वाली शारदा सहायक नहर में पानी न होने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दशक पहले ठेकमा रजवाहा से खुदाई कराकर करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर नहर क्षेत्र के ताल के खेतों की सिंचाई करता है। प्रतिवर्ष नहर की सफाई एवं खुदाई के नाम पर लाखों रूपये खर्च किए जाते हैं लेकिन किसानों को कोई लाभ नहीं मिलता है। नहर का पानी क्षेत्र में नहीं आने से खेती प्रभावित हो रही है।  



भदौरा ः क्षेत्र से होकर गहमर, बारा होते हुए कर्मनाशा में गिरने वाली प्रमुख नहर के सूख जाने से किसान धान की नर्सरी डालने से कतरा रहे हैं। इस प्रमुख नहर से भदौरा, बारा और गहमर के ताल की खेतों की सिंचाई किसानों की ओर से की जाती है। इन क्षेत्रों में धान की ही खेती अधिक होती है। इन क्षेत्रों के किसान मानसून शुरू होने से पहले ही नहर के पानी से धान की नर्सरी तैयार करने का काम करते थे लेकिन नहर में धूल उड़ने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed