फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Irregularity of 63, 33, 712 lakhs in village development works

गांव के विकास में 63, 33, 712 लाख का घोटाला

Mon, 27 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Irregularity of 63, 33, 712 lakhs in village development works
गाजीपुर। सैदपुर विकास खंड के औड़िहार कला गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी की थी। डीएम ने विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए थे। जांच में कई कार्यों में अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों में 63 लाख 33 हजार 712 रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान तथा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

औड़िहार कला गांव में स्वच्छ भारत मिशन एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य से की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी सैदपुर एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम 25 जुलाई को गांव में पहुंची और विकास कार्यों की जांच की।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव में कुल 442 शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई थी। इसमें से 439 शौचालयों के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा 52 लाख 68,000 रुपये निकाले जा चुके हैं लेकिन जांच टीम ने जब डोर-टू-डोर सत्यापन किया तो मात्र 193 शौचालय पूर्ण मिले। 83 अपूर्ण पाए गए और 163 शौचालय बिना बनाए ही पैसा ले लिया गया है। टीम ने शौचालय निर्माण में कुल 24 लाख 54 हजार रुपये का गोलमाल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम निधि के अंतर्गत राज्य वित्त आयोग एवं 14वें वित्त आयोग के तहत जारी धनराशि से कराए गए कार्यों की वर्षवार जांच की गई। वर्ष 2016-17 में 24 लाख 46 हजार 126 रुपये धनराशि दी गई थी। इसमें से 22 लाख 67 हजार 132 रुपये निकाले गए। इस पैसे को विकास कार्य में खर्च किया गया। इसमें से 16 लाख 77 हजार 697 रुपये की अनियमितता सामने आई है। वर्ष 2017-18 में कुल 19 लाख 71 हजार 739 रुपये अवमुक्त किए गए। इसके तहत भी सड़क, नाली, खड़ंजा आदि का कार्य होना था लेकिन जांच में अधिकतर कार्य अधूरे पाए गए। इसमें 14 लाख 70 हजार 481 रुपये की गड़बड़ी पाई गई। इस अनियमितता को लेकर डीएम ने ग्राम प्रधान एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। ऐसा न करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed