फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IPF's full shout against rising crime

बढ़ते अपराध के खिलाफ आईपीएफ ने भरी हुंकार

Thu, 07 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
IPF's full shout against rising crime
जिले में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आस्तीन चढ़ाए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
विज्ञापन
(आईपीएफ) ने गुरुवार को कानून व्यवस्था की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अपराध के खिलाफ एवं लोकतांत्रिक अधिकारों और कानून व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर संघर्ष को धार दी जाएगी।


उन्होंने राजेश यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर जजों की टीम से कराने की मांग करते हुए कहा कि लोकल सीबीसीआईडी नियुक्त जांच संदेहात्मक होगी। मनोज सिंह हत्या और लूट कांड, गंगौली निवासी लल्लन प्रसाद वर्मा की हत्या और लूटकांड तथा सर्राफा व्यवसायी छोटू वर्मा के साथ हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कहा कि पीडि़त फरियादियों की शिकायतें नहीं सुनी जा रही है। घटनाओं की लीपापोती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नीलम राजभर गोलीकांड की चर्चा करते हुए उसके उपचार के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के खिलाफ तहसील स्तरीय वर्कर कंवेंशन 20 मई से 10 जून तक चलाया जाएगा। कंवेंशन का विषय अपराध का राज बनाम कानून का राज होगा। अंत में 11 मई को अखिल भारतीय राजभर समाज की तरफ से कासिमाबाद थाना पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

सभा में विजय राव, सुरेन्द्र वर्मा, वकील राम, अमरनाथ कुशवाहा, मुनेन्द्र मोहन, शौकत अली, नागेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र राजभर, रामनारायण, सुरेश मौर्य, डा. फतेह मुहम्मद, जितेन्द्रनाथ, शैलेन्द्र यादव, मुसाफिर कुशवाहा, त्रिलोकी यादव, पारस यादव, नंदू यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed