फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investors Meet in the district on January 17

Ghazipur News: 17 जनवरी को जनपद में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

Sun, 08 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Investors Meet in the district on January 17
प्रदेश स्तर पर 10 से 12 फरवरी के बीच होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले जनपद स्तर पर जनवरी में ही इन्वेस्टर्स मीट आयोजित किया जाएगा। शासन की ओर से जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विभाग को निर्देश मिला है। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से जनपद स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उद्यमियों/निर्यातकों/व्यापारियों एवं नव निवेषकों से अपील निवेश के लिए कदम बढ़ाने का अपील किया गया है।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के तहत नवीन इकाई के लिए एक करोड़ से अधिक निवेश करने वाले निवेशक उद्योग कार्यालय में संपर्क कर अपने निवेश प्रस्ताव को प्रदेश सरकार की वेबसाइट निवेश सारथी पर पंजीकरण करा सकता है। जिससे इकाई स्थापना में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र, आने वाली समस्याओं का निराकरण संबंधित विभागों से कराया जा सके एवं सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों के तहत अनुमन्य लाभों को ससमय दिलाया जा सके तथा जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले समिट में प्रतिभाग कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed