फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Internship: Application on Pratibha Portal till 31 March

इंटर्नशिप : प्रतिभा पोर्टल पर आवेदन 31 मार्च तक

Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Internship: Application on Pratibha Portal till 31 March
गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को इंटर्नशिप के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। टेक्निकल डिग्रीधारी युवाओं को उनके जनपद में ही इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई है। प्रतिभा पोर्टल लांच किया गया है। इसपर परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा, पीजी, मार्केटिंग, फाइनेंस और टेक्निकल डिग्रीधारी 30 उम्र के युवा 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग के बाद आवेदकों को ऑफर लेटर ऑनलाइन भेजा जाएगा। डीसी मनरेगा देव नंदन दूबे ने बताया कि प्रतिभा पोर्टल के जरिये चयनित युवाओं को ग्राम्य विकास से जुड़े विभागों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। उन्हें ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभियंत्रण आदि विभागों में इंटर्नशिप कराया जाएगा। बताया कि प्रतिभा पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया सप्ताह भर पहले शुरू हो गई है। बताया कि इंटर्नशिप की अवधि दो महीने से एक वर्ष रखी गई है। इंटर्नशिप पूरी होने पर युवाओं को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन डीएम की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed