फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inter student's suicide by hanging

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 09 Feb 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के पटकनियां गांव में बुधवार की देर रात इंटर के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन



पटकनियां गांव निवासी गोपाल मिश्रा का बेटा अंबरिश मिश्रा (16) कक्षा 12 का छात्र था। देर शाम वह अपने घर पहुंचा और चुपचाप कमरे में चला गया। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर पहुंचे। लेकिन अंबरिश के कमरे से कोई आवाज न आने पर किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के सदस्य कमरे तक पहुंचे और कमरा खोला। अंदर का दृश्य देख सभी अवाक रह गए। युवक छत की कुंडी से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आननफानन में परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। मौत किन कारणों से हुई यह ज्ञात नहीं हो सका है। उधर सूचना पाकर सुहवल थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ  मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उसके सहारे जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक सुहवल गांव के गुरुकुल कोचिंग एवं क्लासेज में पढ़ता था। स्कूल से आने के बाद बुधवार की रात वह घर पर अकेला था। जबकि मृतक की मां मीरा देवी बिहार में अपने किसी रिश्तेदारी में  दो दिन पहले गई थीं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गईं। सीओ आरडी यादव ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों किया है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है और उसके नंबरों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed