फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inter-state heroin smuggling busted heroin worth Rs 2 crore seized accused sent to jail

Ghazipur : अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश, दो करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, भेजा गया जेल

Thu, 21 Nov 2024 02:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2024 02:14 PM IST
सार

गाजीपुर के करमहरी इलाके से वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत दो करोड़ बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर यहां से गुजरने वाले हैं लिहाजा पुलिस और सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया और इसी बीच दोनो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
Inter-state heroin smuggling busted heroin worth Rs 2 crore seized accused sent to jail
थाना जमानियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमानियां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई बिहार सीमा से सटे करमहरी इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान देर रात को हुई। पुलिस ने तस्करों के पास से 915 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की।

विज्ञापन




बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। बताते चलें कि मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर गाजीपुर पुलिस बड़ा अभियान चला रही है इस कामयाबी के बाद पुलिस को कई पुख्ता सबूत मिले हैं सूत्र बता रहें हैं कि तस्करों की सक्रियता बढ़ी है लिहाजा पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed