फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to expedite census; monitoring to be done thrice a day

Ghazipur News: जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानी

Wed, 27 May 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite census; monitoring to be done thrice a day
जमानिया। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) पर तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की नियमित निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों की प्रगति रिपोर्ट दिन में तीन बार ली जाएगी, ताकि कार्य में तेजी बनी रहे। साथ ही पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के भी निर्देश दिए। कहा गया है कि नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि तहसील क्षेत्र के 17 एचएलबी में मकान गणना का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 85 प्रतिशत प्रगणकों ने पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, फील्ड ट्रेनर आशुतोष मिश्रा, अनिल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, हिमांशु चौरसिया, राहुल यादव, दीपक सिंह, अभय कांत सिंह, दिनेश कुमार बिंद, जयशंकर प्रसाद, इब्राहिम खान, जनगणना लिपिक अशोक कुमार और तकनीकी सहायक राहुल कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed