फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspector arrested while taking bribe of 10 thousand rupees

Ghazipur News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inspector arrested while taking bribe of 10 thousand rupees
गाजीपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने एक उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वह रेवतीपुर थाने में तैनात था और थाने के पास पेड़ के पीछे से जाकर रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन

कल्याणपुर गांव के निवासी नंदलाल यादव ने वाराणसी एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को उनके पट्टीदार के साथ भूमि विवाद में मारपीट हुई। कोई सुनवाई न होने पर सात मार्च को उन्होंने गाजीपुर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में आख्या भेजने के लिए 10 हजार रुपये रेवतीपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक लल्लन यादव ने मांग की। आरोप है कि दारोगा ने धमकी दी थी कि रिश्वत न देने पर वह उल्टी रिपोर्ट भेज देंगे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने अपने स्तर से जांच की और शिकायत में सत्यता मिली। इसके बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से उप निरीक्षक को बुलवाया गया, जो थोड़ी दूर पर एक पेड़ के पीछे दोपहर 3:10 बजे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन टीम वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी दारोगा देवरिया जिले के बतरौली पांडेय गांव का निवासी है, जो वर्तमान में प्रयागराज में रहता है। वह 1991 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 2024 में उसे उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली। जुलाई 2024 से वह रेवतीपुर थाने में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवतीपुर थाने की पुलिस फिर सुर्खियों में आ गई है। करोड़ों की ठगी और नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने की फरार मुख्य महिला आरोपी से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने और लापरवाही के आरोप में रेवतीपुर थाने के चर्चित एसआई भोलानाथ सरोज को निलंबित किया गया था। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने यह कार्रवाई 23 मार्च को कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच का निर्देश दिया था। आरोपी एसआई को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। साथ ही सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना अनुमति के जिला मुख्यालय न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed