फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspection of the shelter site and instructions for cleanliness

आश्रय स्थल का निरीक्षण कर दिए साफ सफाई का निर्देश

Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the shelter site and instructions for cleanliness
नगर स्थित पशु चिकित्सालय में बनाए गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार रावत ने बुधवार को औचक स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के समय 100 गोवंश मिले और पानी चारे की व्यवस्था भी सही मिली। परिसर के निरीक्षण में अस्पताल के पीछे पानी लगने से हुए कीचड़ को देख तत्काल राबिश डलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए पशुओं के लिए दो अतिरिक्त तिरपाल लगाने के साथ भूसा को रखने की व्यवस्था को ठीक करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। समय से टीकाकरण सहित अन्य पशु चिकित्सा संबंधी निर्देश दिए। चेताया कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया और रखरखाव संबंधित निर्देश दिया। पशुओं की टैगिंग टीकाकरण बंध्याकरण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार रावत ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। जमीनी स्तर पर आ रही समस्या को दूर करना है। कुछ समस्या है जिसे दूर जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई सहित अन्य निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार गौशाला प्रभारी विजयशंकर राय रामानुज कुशवाहा संजीव सिंह सतेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed