फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspection of Medical Superintendent five employees found missing

Ghazipur News: चिकित्सा अधीक्षक के निरीक्षण पांच कर्मचारी मिले गायब

Sun, 16 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Medical Superintendent five employees found missing
सुहवल। नवागत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डाॅ. आशीष राय ने शनिवार की दोपहर रेवतीपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच कर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उनका वेतन रोकने के लिए सीएमओ को पत्र प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें दो वार्ड ब्वाय रामकेश एवं शुभम, दो स्टाफ नर्स शशि सिंह एवं भागमनी एवं डेंटल हाइजनिस्ट अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी पांच लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद वह प्रसव, ओपीडी, इमरजेंसी, कोविड, टीकाकरण, वार्ड, कार्यालय सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। वही कूडा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली, इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों संग सभागार में समीक्षा बैठक कर, टीकाकरण, प्रसव, बंध्याकरण के संंबध में विस्तार से जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डा. आशीष राय ने बताया मातहतों को चेताया कि समय से ड्यूटी न आने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को समय से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा एवं योजनाओं का लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी सबकी है। उन्होंने कहा कि मिले लक्ष्य को हमें हर हाल में हासिल करना है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जो भी सरकार की योजनाएं संचालित है। उसका लाभ मरीजों तक मिलना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने परिसर में व्याप्त गंदगियों की साफ-सफाई पर जोर दिया। साथ ही परिसर एवं अस्पताल में जरूरी मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी आदि के बारे में जानकारी ले जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

000
अस्पताल में पांच कर्मी अनुपस्थित मिले, जिन्हें नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डाॅ. आशीष राय, चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed