फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

थाना में खड़े लावारिस वाहनों होंगे नीलाम

Fri, 19 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
inspaction
खानपुर थाने में असलहे को देखते पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। एसपी डा. ओपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन एवं खानपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान परेड की सलामी ली। खानपुर थाने में खड़े लावारिस वाहनों को नीलाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से संवाद करने के साथ उनकी समस्या के निस्तारण के लिए मातहतों को कहा। पुलिस लाइन में एसपी ने परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, मेस, शस्त्रागार, बैरक, कैंटीन, निर्माणाधीन महिला बैरक की जांच की। साफ सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। खानपुर : अपराह्न दो बजे थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने थाना के रजिस्टर, जीडी के अलावा कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया। मेस से लेकर आरक्षियों के बैरक, हवालात की साफ-सफाई देखते हुए कहा की इस मामले में किसी प्रकार की कोताही न हो। थाने के सामने रखे लावारिस वाहन को देखकर कहा कि सीज किए वाहन जो खुद की प्रक्रिया में न हो उन्हें नीलाम कर दिया जाए। माल खाने के असलहों की गिनती के साथ कारतूसों का मिलान किया। महिला हेल्पलाइन पर आए मामले के निस्तारण की स्थितियां एवं समाधान दिवस पर आए आवेदन पत्रों के निस्तारण की जांच करते हुए क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी से कहा की जन शिकायत के मामले में जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सिधौना प्रमोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मौधा सुनील कुमार दुबे, एसआई कृष्णानंद सिंह यादव, एसआई नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed