{"_id":"61abab3a98646918c077a5fa","slug":"inquiry-center-and-coach-indication-closed-passengers-created-ruckus-ghazipur-news-vns626122270","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ केंद्र और कोच इंडिकेशन बंद, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ केंद्र और कोच इंडिकेशन बंद, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर की रात से पूछताछ केंद्र और कोच इंडिकेशन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों के बारे में सूचनाएं नहीं मिलने पर आए दिन यात्री हंगामा कर रहे हैं। यह स्थिति पिछले चार दिनों में बनी हुई है। पूछताछ केंद्र और कोच इंडिकेशन बंद होने को लेकर शनिवार सुबह सात बजे यात्रियों ने हंगामा किया। रेल कर्मियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
रेलवे की ओर से पूछताछ केंद्र का संचालन निजी एजेंसी से कराया जा रहा था। 30 नवंबर की रात 12 बजे संबंधित एजेंसी की रेलवे से संबद्धता खत्म हो गई। इसके बाद से पूछताछ केंद्रों को संबंधित एजेंसी ने बंद कर दिया। इसकी वजह से पूछताछ सहित कोच इंडिकेशन की सुविधा बंद है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। शनिवार की सुबह विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। कोहरा अधिक था। अनाउंसमेंट न होने से ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद यात्री पैनल रूम में पहुंच गए और हंगामा किया। रेलवे के कर्मचारियों ने यात्रियों को किसी तरह से समझा बुझाकर लौटाया।
यात्रियों का कहना है कि युवा तो मोबाइल से ट्रेनों की जानकारी ले रहे हैं लेकिन बुजुर्ग एवं महिलाएं पूछताछ केेंद्र से जानकारी लेते हैं। प्लेटफार्म पर बुजुर्ग यात्री ट्रेन की जानकारी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे यात्रियों के सामने से ट्रेन गुजर जाती है और उन्हें पता नहीं चलता है कि उनकी ट्रेन यही थी। यात्रियों को सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। जबकि लगन में ट्रेनों के रद्द होने, लेटलतीफी और समय को लेकर यात्रियों की पूछताछ काउंटर पर निर्भरता अधिक है।
विज्ञापन
इस संबंध में स्टेशन मास्टर गणेश ने बताया कि पूछताछ केंद्र बंद होने से कमोवेश प्रतिदिन पैनल रूम में विवाद हो रहा है और यात्री ट्रेनों के आवागमन की जानकारी लेने के लिए परेशान रहते हैं। वहीं यात्रियों के पैनल रूम में आ जाने से ट्रेनों के संचालन में भी दिक्कत आ रही है।
0
दिल्ली-हावड़ा रूट का प्रमुख स्टेशन है जमानिया
दिल्ली-हवड़ा रूट का प्रमुख स्टेशन जमानिया है। यहां से लोकमान्य तिलक, हावड़ा अमृतसर मेल, हावड़ा प्रयागराज, विभूति सुपरफास्ट , फरक्का एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र, लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट, पटना कोटा एक्सप्रेस, इस्लामपुर-नई दिल्ली के अलावा छह जोड़ी पेसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। इन ट्रेनों से सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है।
00
दानापुर रेल मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्र की संबद्धता समाप्त हो गई है। इन स्टेशनों में जमानिया स्टेशन भी शामिल है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और केंद्र को चालू करने में कम से कम दो महीने का वक्त लगेगा। इस दौरान स्टेशन मास्टर ट्रेनों का एनाउंसमेंट करते रहेंगे और ब्लैक बोर्ड पर ट्रेनों के आवागमन संबंधी जानकारी लिखी जाएगी। इसके लिए स्टेशन पर रेलकर्मी तैनात होंगे।-राजेश कुमार, सीपीआरओ दानापुर मंडल।