फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inmate health deteriorated in Ghazipur district jail died accused of murdering his wife

UP: गाजीपुर कारागार में बंदी की बिगड़ी तबीयत, मौत, परिजन बोले- पेशी पर तो ठीक था; दहेज हत्या का था आरोपी

Wed, 09 Jul 2025 08:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिला कारागार में दहेज हत्या मामले में निरुद्ध कैदी की पहले तबीयत बिगड़ी, इसके बाद जिला अस्पताल में उसकी माैत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन
Inmate health deteriorated in Ghazipur district jail died accused of murdering his wife
सुनील राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में निरूद्ध बंदी की बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करीब डेढ़ वर्ष से कारागार में बंद था। दो दिन पूर्व चक्कर की शिकायत पर कारागार प्रशासन ने उपचार कराया था, जिससे वह स्वस्थ हो गया था। सुबह श्वास लेने में आ रही दिक्कत के बाद उपचार के लिए लाया गया था।

विज्ञापन


भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनिया निवासी सुनील राजभर (26) डेढ़ वर्ष पूर्व दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में निरूद्ध हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह पाैने नाै बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी बंदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। पुलिसकर्मियों ने डाॅक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद उसे हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने सुनील राजभर को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दाैरान सुनील की माैत हो गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए परिजन और परिवार को भी बताया गया कि सुनील की माैत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक परिजनों का कहना है कि पेशी के दाैरान सुनील ठीक था। अपने माता-पिता से 10 मिनट तक बाद भी किया था। अचानक यह सब कैसे हो गया, इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई।

जिला कारागार अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि बंदी सुनील राजभर को दो दिन पूर्व चक्कर आने की शिकायत थी। उसका उपचार कराया गया था, जिसके बाद वह ठीक हो गया। सुबह करीब 9.45 बजे उसे सास लेने की दिक्कत महसूस होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिश्तेदार और गांव के लोग शोक जताने के लिए मृतक के घर पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed