फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured youth found tied to a pot on canal

नहर पर गमछे से बंधा मिला घायल युवक

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Injured youth found tied to a pot on canal
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास नहर पर एक घायल युवक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल के गले को गमछे से ऐसा बांधा गया था कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के गोड़ऊर स्वास्थ्य केंद्र लाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव के लोग सुबह नहर के आस-पास टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक घायल युवक पर पड़ी। उसके गले को गमछे से ऐसा बांधा गया था, जिससे वह सांस नहीं ले पा रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवक कमसड़ी के पूर्व प्रधान चतुरी राम का पुत्र तारकेश्वर राम (30) के रूप में की गई। उसके पास ही लाठी और मोबाइल भी मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की इस युवक की तरफ से कोई तहरीर देने नहीं आया है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed