{"_id":"5f16c9a38ebc3e9f6a14eb1f","slug":"injured-person-killed-during-treatment-ghazipur-news-vns53693777","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बकुलियापुर चकनखारी उर्फ अहिरौली गांव में सिंचाई करने के लिए पाइप बिछाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की सोमवार को वाराणसी में इलाल के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही सात नामजद आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी।
अहिरौली उर्फ चकनखारी गांव निवासी घायल सिंकदर ने बताया कि बीते 18 जुलाई को सुनील बिंद की सबर्मसिबल से पाइप लगाकर खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और पाइप हटाने को कहने लगे। खेत की सिंचाई होने पर पाइप हटाने की जब बात कही गई तो वह आक्रोशित हो गए। साथ ही लाठी-डंडे से लैस होकर रात में घर पर चढ़ गए और मारने पीटने लगे, जिससे इनरमन बिंद, सिंबदर, चंद्रमा बिंद, देवंती, हरेंद्र, दौलती एवं सुषमा घायल हो गई। इसमें चंद्रमा बिंद (55) को गंभीर चोटें आई। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया, लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बीते 19 जुलाई को घायल कोतवाली पहुंचे। तब जाकर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर चंद्रमा बिंद की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिवार के सदस्य कोतवाली चले आए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महेंद्र बिंद, चंदन बिंद, अमित, भानू प्रताप, मुन्ना समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।