फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information given about schemes on Farmer's Day

Ghazipur News: किसान दिवस पर योजनाओं की दी गई जानकारी

Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Information given about schemes on Farmer's Day
गाजीपुर। शहर के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने पिछले किसान दिवस की पूर्ण कार्यवृति, समस्या और समाधान की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके रावत ने पशुधन बीमा, उन्नत नस्ल की देशी गायों पर दूध के अनुसार प्रोत्साहन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और पशुओं की समस्या एवं समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। यूनियन बैंक के जिला प्रबंधक ने बताया कि जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या अधिक है लेकिन सभी लोगों का केसीसी नहीं बना है। जरूरतमंद किसान बैंक से संपर्क कर केसीसी बनवा लें। जिला उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र दुबे ने नि: शुल्क सब्जी बीज वितरण, ड्रिप इर्रिगेशन सिस्टम एवं रेन गैन पर 80 से 90 प्रतिशत अनुदान प्रमुख है। नलकूप एवं नहर विभाग द्वारा सिंचाई तथा नालियों कि सफाई एवं मरम्मत के बारे में बताया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने पंजीकरण मोटे अनाज एवं धान क्रय, भुगतान तथा गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। कृषी रेवतीपुर के पकड़ी निवासी अनूप कुमार राय, करंडा देव कुमार दुबे और बिरनो के लालजी यादव द्वारा उठाए गए प्रश्नों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed