फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Infected family members taken for sampling by riding bus

सवारी बस से सैंपलिंग के लिए ले गए संक्रमित के घरवालों को

Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Infected family members taken for sampling by riding bus
दुबिहां के भरौली आला गांव में पाजिटिव मिलने के बाद बस से जांच कराने जाते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
दुबिहा। बारांचवर विकास खण्ड के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली आला गांव में दिल्ली से आए एक युवक का कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह युवक दिल्ली से 15जून को घर आया था और तबियत खराब होने पर 17 जून को आशा किरण के रिपोर्ट पर मुहम्मदाबाद में बने कोविड सेंटर पर पहुंचा था। दो दिनों तक घर में रह कर और परिवार के सदस्यों से मिला भी था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिजनों की जांच कराए जाने के लिए प्रशासन द्वारा सवारी बस में बैठा कर भेजे जाने पर लोग प्रशासन के ऊपर उंगलियां उठा रहे हैं। युवक के घर पहुंचे दो कांस्टेबलों ने संक्रमित युवक के पिता, माता, भाई, भाभी एवं बहन को निजी बस में बैठा कर चलते बने। इनके लिए कोई अलग से वाहन की व्यवस्था नहीं किया गया था। प्रशासन की इस लापरवाही से कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवार से उसमें बैठे लोगों को भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed