फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam Raghuvanshi found unconscious at Ghazipur

Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; सबसे पहले इस शख्स ने देखा

Mon, 09 Jun 2025 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

मेघालय में लापता हुए नए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी विवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam Raghuvanshi found unconscious at Ghazipur
Sonam Raghuvanshi - फोटो : संवाद

विस्तार

मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना इलाके से राजा की पत्नी सोनम को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि सोनम 17 दिन बाद पुलिस को बदहवास हालत में मिली है। वह रो रही थी। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि रात में करीब दो बजे एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया।

सोमवार सुबह सीओ सिटी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि सोनम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बदहवास है।

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, राजा की पत्नी सोनम को भी पकड़ा गया है। एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।

मेघालय के डीजीपी का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम गाजीपुर में पकड़ी गई है। पूछताछ की जा रही है। 


 

राजा हत्याकांड में कब क्या हुआ
20 मई को राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में पहुंचे। 23 मई को जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। 23 मई को यह जोड़ा लापता हुआ। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद मामला उलझता चला गया। 

 

24 और 25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है। 26 मई को राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में वायरल हुई। 

28 मई को जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस ने उसकी तलाशी की तो उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया। 31 मई को 1 जून जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। 


 

दो जून (सोमवार) को लापता युवक का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला था। जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया। 
 

इतना ही नहीं राजा का शव वोइसाडोंग नाम की जगह पर मिला था। इस खोज अभियान में एसडीआरएफ, स्पेशन ऑपरेशन टीम और एक माउंटेनियरिंग क्लब भी शामिल था। वोइसाडोंग में जहां शव मिला, वह जगह राजा-सोनम की तरफ से किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी थी। यह फासला मामले में और शक बढ़ाने वाला बना। राजा के शव के पास से न उनका मोबाइल मिला, न पर्स, और न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ उसकी स्मार्टवॉच ही कलाई पर बंधी मिली थी।
 

राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा रघुवंशी के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। लाश को खाई में फेंकने से शरीर की हड्डियां भी टूट गई थीं। शिलॉन्ग एसपी विवेक सिम ने इसकी पुष्टि की थी। पुलिस को घटनास्थल से ही राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार- दाओ भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार एकदम नया लग रहा है, अंदेशा है कि इसे हत्या के इरादे से ही खरीदा गया था।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, राजा मर्डर केस में अब तक पत्नी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed