फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Indira Gandhi's personality and achievements

इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व का किया बखान

Thu, 19 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's personality and achievements
सिद्धेश्वरनगर में पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री के आवास पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। वह जो ठान लेती थीं, उसे करके ही छोड़ती थीं।
विज्ञापन



वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि इंदिरा जी ने देश को एक नई दिशा दी जिससे हरित क्रांति आई। भारत में किसान बेहाल थे। विदेशों से गेहूं आयात करना पड़ा था। इंदिरा गांधी की ही देन है कि भारत आज अपने पैरों पर खड़ा है। सिंचाई की व्यवस्था, भूमि सुधार कार्यक्रम, बैंकों का राष्ट्रीकरण एवं गरीबी हटाओ की मुहिम उन्हीं की देन है। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर आज देश चल रहा है। पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री ने कहा कि इंदिरा जी एक निर्भीक एवं तेजस्वी नेता थीं। उन्होंने पूरी दूनिया में भारत का सिर ऊंचा किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नरायण मिश्रा, मो. रासिद, अजय सिंह, मिलिन सिंह, खरचू राईनी, राकेश राय, सैय्यद इब्रतुल्लाह खान, अनुराग पांडेय, रामनगीना पांडेय, अरविंद मिश्रा, फैसल कमाल, माधव यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सिद्धेश्वरनगर स्थित रविकांत राय के आवास पर उत्तर प्रदेश कमेटी के लोगों ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविकांत राय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंकज दुबे, शाहनवाज खान, ओमकार राय, सतीश उपाध्याय, अवधेश भारती, अविनाश सिंह, महेंद्र, लक्ष्मण, सुनील, ऊषा चतुर्वेदी, डा. हरिश पांडेय, मुकेश पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन राजेश उपाध्याय ने किया। युवा कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मिश्रबाजार में मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अब्दुर राफेज्या, ओमप्रकाश भारद्वाज, विनोद कुमार, शबीहुल हसन, रत्नेश पांडेय, अतुल पांडेय, बुच्ची बिंद, सत्य नरायण गुप्ता, हफीज अंसारी, शहनवाज खान, सेराज अंसारी, मनी यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed