फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   indian Army jawan posted on Ladakh border dies due to cardiac arrest villagers cried when dead body reached ghazipur

गाजीपुर: लद्दाख सीमा पर तैनात जवान की हृदय गति रुकने से मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा तो रोया पूरा गांव

Mon, 11 Oct 2021 02:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Oct 2021 02:23 PM IST
सार

गाजीपुर के खुटवां गांव निवासी सेना के जवान ओम प्रकाश बिंद (38) की बीते आठ अक्तूबर को  लद्दाख के दिवांग बार्डर पर ह्दय गति रुकने से मौत हुई थी। सोमवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों की चीख और चित्कार से पूरा गांव गूंज उठा।

विज्ञापन
indian Army jawan posted on Ladakh border dies due to cardiac arrest villagers  cried when dead body reached ghazipur
जवान को राज्य मंत्री संगीता बलवंत ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख सीमा पर तैनात गाजीपुर के खुटवां गांव निवासी सेना के जवान ओम प्रकाश बिंद (38) की  हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सोमवार को उनका शव  पैतृक गांव पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों की चीख और चित्कार से पूरा गांव गूंज उठा। साथ ही ग्रामीणों का हु़जूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी और बेटी की चीख व करूण क्रंदन से उनके दरवाजे पर पहुंचे हर लोगों की आंखे नम थीं।  शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटवां गांव निवासी सेना के जवान ओम प्रकाश बिंद (38) की बीते आठ अक्तूबर को  लद्दाख के दिवांग बार्डर पर ह्दय गति रुकने से मौत हुई थी।
विज्ञापन



सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो मृत जवान को श्रद्धांजली देने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके पूर्व हर चौक-चौराहे पर फूल मालाओं के साथ जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ खड़ी रही। जवान की माता लचिया देवी और पिता बृजदेव की पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः घर में घुस कर प्रेमिका की गोली मार कर हत्या, फिर खुद भी दी जान, शादी तय होने से बौखलाया था प्रेमी

पत्नी सुमन देवी व दोनों पुत्र ललित (10) सत्यम (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी तो बार बार अचेत हो जा रही थी। ओमप्रकाश  साल 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दोनों भाई गांव में खेतीबाड़ी का काम करते है। 

कुछ दिन पहले ही लद्दाख में हुई थी पोस्टिंग

indian Army jawan posted on Ladakh border dies due to cardiac arrest villagers  cried when dead body reached ghazipur
मृत जवान को श्रद्धांजली देने के लिए लोगों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ओमप्रकाश की पोस्टिंग नागपुर से कुछ दिन पहले ही लद्दाख के दिवांग बार्डर पर हुई थी। अंतिम बार वह मार्च में अपनी मां के अंतिम संस्कार में गांव आए थे। जवान का पार्थिव शरीर आने के बाद सुबह से ही गांव में कई थानों की फोर्स मौजूद रही। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सदर विधायक व राज्य मंत्री संगीता बलवंत सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed