{"_id":"67c9ee10285078cbc10e20b5","slug":"inderjeet-was-giving-exam-in-place-of-someone-else-case-filed-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-129180-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दूसरे की जगह इंद्रजीत दे रहा था परीक्षा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दूसरे की जगह इंद्रजीत दे रहा था परीक्षा, केस
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को पहली पाली में संगीत और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दो अलग-अलग केंद्रों पर सचल दस्ते ने दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी और नकल करते एक छात्र को पकड़ लिया।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में इंटर के छात्रों की संगीत की परीक्षा में कुल 10 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 9 परीक्षार्थी उपस्थित थे। दूसरी पाली में एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी इंद्रजीत को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया।
उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र के नेतृत्व वाले सचल दल ने एक केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए एक छात्र को पकड़ लिया। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई। इस पाली में 61061 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 6126 ने परीक्षा नहीं दी जबकि 54935 उपस्थित थे।
विज्ञापन
सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में गठित सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।