फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Income tax payers should pay tax by 15 September

Ghazipur News: आयकरदाता कर का 15 सितंबर तक करें भुगतान

Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Income tax payers should pay tax by 15 September
वित्त वर्ष 2024-25 में आयकर जागरूकता एवं अग्रिम कर की दूसरी किस्त जमा करने के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया । इस दाैरान आयकरदाताओं से अग्रिम कर-समय पर 15 सितंबर तक समुचित भुगतान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

अपर आयकर आयुक्त एतेशाम अंसारी और आयकर अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव ने ने अग्रिम कर- समय पर और आयकर विवरणी में ली जानेवाली छूटों पर प्रकाश डाला। अपर आयकर आयुक्त ने कहा कि जैसे कमाओ- वैसे चुकाओ।
विज्ञापन

अपने देय आयकर को प्रत्येक तिमाही में अग्रिम रूप में ही जमा कर दें। आयकर अपर आयुक्त ने बताया कि जैसे परिवार चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है। वैसे ही देश की अर्थ व्यवस्था चलाने के लिए आयकर का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन व व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिले में आयकर विवरणी दाखिल करते समय गलत छूट लेनेवालों और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। आयकर अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष में 82540 आयकर विवरणी दाखिल हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि आयकर विभाग आयकर विवरणी भरते समय गलत छूट लेने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गलत छूट लेने से बचें। संचालन आयकर निरीक्षक अभिषेक सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक शशिधर पांडेय, कार्यालय अधीक्षक प्रवीण कुमार राय और कर सहायक गोपाल प्रसाद सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed