{"_id":"67e2e7b11ea7c635d20e44ae","slug":"inauguration-of-68-projects-worth-rs-2803220-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130075-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 28032.20 लाख लागत की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 28032.20 लाख लागत की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 10 और प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को तीन दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने ऑडिटोरियम परिसर विकास भवन में किया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए। उन्होंने 28032.20 लाख की लागत वाली 68 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26125.78 लाख की 82 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस मौके पर आईटीआई के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट भी दी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सरकार के आठ वर्षाें में कराए गए कार्याें की सराहना की। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि प्रतिदिन लोकमंच, ऑडिटोरियम सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 30 कंपनियों ने साक्षात्कार किया। इसमें 5000 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 928 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। 26 मार्च को किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन ऑडिटोरियम हाॅल में किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने जिले में आठ वर्षाें में महत्वपूर्ण विभागों की ओर से अर्जित की गई प्रगति का बखान किया। बताया कि किसान ऋण मोचन में 55983 किसानों को 32175 लाख का ऋण माफ किया गया। 267428.49 मीट्रिक टन गेहूं (275.80 प्रतिशत वृद्धि) और 1390309.86 मीट्रिक टन धान (142.76 प्रतिशत वृद्धि) के साथ खरीदा गया। 1433.3 मीट्रिक टन श्री अन्न की खरीदारी कर लाभार्थियों को वितरित कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन में 435579 व्यक्तिगत शौचालय एवं 1229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। 63126 निराश्रित महिलाओं, 647332 वृद्धावस्था पेंशन, 4118 दिव्यांगजनों को पेंशन वितरित की जा रही है। 6033 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। 24445 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं 298 को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि जिले में 1248068 जनधन खाते खोले गए हैं। 160842 लाभार्थियों को अटल पेंशन प्रदान की जा रही है। 791591 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड और 629736 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। पीएम स्वनिधि में 9514 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया। 260650 लाभार्थियों को एलपीजी कलेक्शन प्रदान किए गए। अमृत योजना में 2795 पेयजल कनेक्शन का वितरण किया गया। टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण में 111224 स्मार्ट फोन और 46133 टैबलेट छात्रों को वितरित किए गए हैं। जिले की 219.48 किमी सड़कों का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया गया। जिले में 695 पंचायत घर निर्मित किए गए हैं।