{"_id":"5f1c54e98ebc3e637c64da00","slug":"inauguration-of-151-anganwadi-centers-by-pressing-remote-ghazipur-news-vns5378570148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित 151 आंगनबाड़ी केंद्रों का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित 151 आंगनबाड़ी केंद्रों का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं प्रभारी मंत्री आनंदस्वरूप शुक्ल ने शनिवार को राइफल क्लब के सभागार में जिले के 151 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का रिमोेट दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी महामारी में जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों ने जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया है वह सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रतिदिन 50 हजार कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज 20 हजार के आसपास हैं और इतने ही लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना से मौत की बात की जाए तो 13 सौ के आसपास का
आंकड़ा है। सरकार अपने दायित्व को बखूबी निभा रही है। मीडिया ने कहा कोरोना पर काबू पाने के लिए कब तक का समय निर्धारित किया गया है और इसके लिए सरकार के पास क्या प्लान है पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाया है और काफी हदतक इस पर काबू पाया गया है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करते रहें तो हम कोरोना संक्रमण पर काबू पा सकते हैं। पूरे लाकडाउन में मनरेगा ने संजीवनी का कार्य किया है। पूरे प्रदेश में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित किए गए जो भीे लोग बाहर से आए उनको मनरेगा के अंतर्गत जाब देकर रोजगार
विज्ञापन
दिया गया। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि गाजीपुर में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के सापेक्ष 151 आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया है जिसे कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पूर्ण कराया गया है। शेष पर कार्य चल रहा है जिसे शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा। प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है। विशेषकर मनरेगा के अंतर्गत गांवों मे रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।