फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In wrestling, Amit from Karampur defeated Monu from Delhi

Ghazipur News: कुश्ती में करमपुर के अमित ने दिल्ली के मोनू को किया पराजित

Sat, 24 Jan 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
In wrestling, Amit from Karampur defeated Monu from Delhi
सैदपुर। क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में करमपुर के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में स्थानीय पहलवानों ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और वाराणसी के नामचीन पहलवानों को पटकनी देकर स्टेडियम की गौरवशाली विरासत को कायम रखा।
विज्ञापन

सीधे मुकाबलों में करमपुर के अमित ने दिल्ली के मोनू को पराजित किया, जबकि जयशंकर ने वाराणसी के किशन पहलवान को चित कर दिया।
करमपुर के प्रिंस ने दिल्ली के अक्षय को मात्र पांच मिनट में धूल चटा दी। अन्य प्रमुख कुश्तियों में दिल्ली के कपिल धामा ने वाराणसी के दिनेश को अंक के आधार पर हराया, जबकि भुजाड़ी गाजीपुर के विशाल और शिवधानी वाराणसी की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

करमपुर के जुगनू ने हरियाणा के पवन को आठ मिनट में चित कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। केराकत जौनपुर के निगम यादव ने गोरखपुर के ननकू पहलवान को हराया। कई मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए, जिनमें पंजाब और हरियाणा के पहलवानों ने दम दिखाया, लेकिन पूर्वांचल के पहलवानों के आगे वे सफल नहीं हो सके। स्टेडियम संचालक अनिकेत सिंह ने उत्तर प्रदेश केसरी रामजीत पहलवान, महाराष्ट्र केसरी लालजी पहलवान सहित अन्य वरिष्ठ पहलवानों और कोचों को साफा बांधकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सादात हकाड़ू सिंह व ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट सहित ग्राम प्रधानों ने कहा कि स्टेडियम की कुश्ती परंपरा दशकों से चली आ रही है और इसे भव्य रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed