फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In view of major festivals, section 144 is applicable from today for the next two months.

प्रमुख त्योहारों को देखते हुए आज से अगले दो माह तक धारा 144 लागू

Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
In view of major festivals, section 144 is applicable from today for the next two months.
आगामी दिनों में पर्व और त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। जो एडीएम के निर्देशानुसार, 13 सितंबर से अगले दो माह तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि महानवमी ( दुर्गापूजा ) व विजयादशमी 4 और 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 26, भैयादूज 27, डाला छठ 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी क्रम में कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विजयादशमी व डाला छठ के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। इन प्रमुख हिंदुओ त्योहारों के साथ ही मुस्लिम संप्रदाय का त्यौहार चेहल्लुम 17 सितंबर तथा बारावफात 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जगह-जगह पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू की गई है। इस दौरान किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे। कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed