फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the rising flow of water level, dozens of voiceless flowed in the stream

जलस्तर के बढ़ते प्रवाह में दर्जनों बेजुबान जलधारा में बहे

Tue, 10 Aug 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
In the rising flow of water level, dozens of voiceless flowed in the stream
बाढ़ के पानी से आम जन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। इंसानों के साथ ही पशुओं को भी कुदरत की मार झेलनी पड़ रही है। बाढ़ ने सिर्फ इंसानों ही नहीं पशुओं के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। मंगलवार को गंगा नदी में जलस्तर के बढ़ते प्रवाह के बीच दर्जनों बेजुबान सुदूर जगहों से तेज जलधारा में बहते दिखे। खुद पर आए इस संकट से बचने के लिए ये बेजुबान पुल एवं किनारे खड़े लोगों की तरफ देख बचाव की आस में तेज आवाज लगा रहे थे, लेकिन राहगीर गंगा की तेज धारा एवं बढ़ते जलस्तर के कारण मजबूर दिखे। कई लोग इस घटना को अपने मोबाइल में कैद करते हे। तेज जलधारा में फंसे कई जानवर किसी तरह खुद किनारे पहुंच नदी में फंसे अपने अन्य साथियों की तरफ मुख कर आवाज लगाते रहे ताकि नदी में फंसे अन्य जानवर भी किनारे आ सकें। यह मार्मिक दृश्य देख लोग भाव विह्वल हो गये। किनारे खड़े ये बेजुबान अपनी आंखों के सामने नदी में अपने साथियों को बहते हुए देखने के सिवा कुछ नहीं कर पाए। इस मौके पर वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि सरकार एवं प्रशासन जिस तरह से आमजन एवं उनके पालकों के बचाव में जुटे हैं उसी तरह जंगली जानवरों के लिए भी राहत एवं बचाव दल का गठन होना चाहिए ताकि इनपर आए संकट के बादल छंट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed