फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the queue since 6 in the morning, got only two bags of DAP instead of 10.

Ghazipur News: सुबह छह बजे से कतार में, 10 की जगह सिर्फ दो बोरी मिली डीएपी

Thu, 21 Nov 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
In the queue since 6 in the morning, got only two bags of DAP instead of 10.
गाजीपुर। रबी की फसलों की बोआई का समय चल रहा है। लेकिन, किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि समितियों पर सुबह छह बजे से किसानों की कतार लग जा रही है। चार से पांच घंटे बाद जब उनका नंबर आ रहा है तो उनको केवल दो बोरी ही डीएपी मिल पा रही है। जिन किसानों को पांच या दस बोरी की जरूरत है, उनको भी केवल दो बोरी ही डीएपी दी जा रही है।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित समिति पर सुबह छह बजे से ही किसानों की भीड़ लग गई थी। कतार काफी लंबी थी। किसान कतारबद्ध इसलिए हुए थे, कि उनको खेती की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त डीएपी मिल जाए। लेकिन, जब उनका नंबर आया तो केवल दो बोरी ही डीएपी मिली। इससे बड़े दायरे में खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी गई। किसानों का कहना है कि निजी दुकानों पर डीएपी 1500 से 1800 रुपये प्रति बोरी मिल रही है। वहीं समिति से बुधवार को डीएपी वितरित करने के लिए 160 कूपन दिए गए थे। लेकिन, बृहस्पतिवार को केवल 120 कूपन दिए गए। एआर कोआपरेटिव अंसल कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में एक रैक और डीएपी आने वाली है। डीएपी आने के बाद किसानों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

गेहूं, आलू, सरसों की खेती के लिए मुझे पांच बोरी डीएपी चाहिए थी। लेकिन केवल दो बोरी ही डीएपी मिली। जरूरत को पूरा करने के लिए निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ेगा। सुनील, सकरताली
विज्ञापन
विज्ञापन

खसरा-खतौनी में मां का नाम दर्ज है। इसलिए डीएपी नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि मां को लाने पर ही डीएपी मिलेगी। जबकि वह आने में असमर्थ हैं। विनोद कुमार राय, टिसौरा

फसलों की बोवाई के लिए मुझे 10 बोरी डीएपी चाहिए। लेकिन, केवल दो बोरी ही मिल पाई। आवश्यकतानुसार डीएपी का वितरण नहीं हो रहा है। राजेंद्र, चक जीवधर
मैं सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गया था। मेरा नंबर 11 बजे के बाद आया है। कुल 160 कूपन दिए गए थे। लेकिन, आज 120 कूपन ही दिए गए। सिनोद बिंद, गोंडा देहाती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed