फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the name of investigation, the victims were made to sit in the police station for six hours

Ghazipur News: जांच के नाम पर पीड़ितों को थाने में छह घंटे बैठाया

Tue, 10 Sep 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
In the name of investigation, the victims were made to sit in the police station for six hours
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुर गांव में रविवार को मारपीट में एक पक्ष के दो युवक का सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक द्वारा जांच पड़ताल के नाम पर पीड़ितों को छह घंटे थाने में बैठा दिया गया। रात करीब नौ बजे दूसरे दिन मामले को देखने की बात कहकर पीड़ितों को घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के कार्य व्यवहार से दुखी होकर पीड़ित ने मोबाइल से एसपी को घटना की जानकारी देने के साथ शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने सीओ चोब सिंह को निर्देशित करते हुए तत्काल इस मामले को देखने के साथ मुकदमा दर्ज करने को कहा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की।
विज्ञापन


कागजीपुर गांव में सुरेश बिंद का गांव के पश्चिमी छोर पर पोल्ट्री फार्म के साथ पंप सेट और तालाब आदि है। गांव का ही एक परिवार प्रदूषण और गंदगी आदि की शिकायत कर पोल्ट्री फार्म को बंद कराना चाहता है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने दो बार टीम भेज कर जांच भी कराई गई है। पोल्ट्री फार्म की जांच करने के लिए अधिकारी आए थे। सुरेश बिंद का आरोप है कि जांच टीम के जाते ही विपक्षी पोल्ट्री फार्म के अंदर घुसकर दो भतीजों को लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें निखिल बिंद और राम लखन बिंद घायल हो गए। परिजन घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे और कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मेडिकल कराने का अनुरोध किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोतवाल आरएस नागर मदद करने की बजाय डांटने लगे और रात को नौ बजे घर जाने को कहा और दूसरे दिन मामले को देखने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ चोब सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed