फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the morning, the father had filed a case against two youths for luring and kidnapping the girl. The body of the missing girl from the field was found in the Ganga.

Ghazipur News: सुबह पिता ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दर्ज कराया था मुकदमाखेत से लापता किशोरी का गंगा में मिला शव

Sat, 17 May 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
In the morning, the father had filed a case against two youths for luring and kidnapping the girl. The body of the missing girl from the field was found in the Ganga.
जमानिया। खेत की सिंचाई के लिए घर से निकली एक किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पिता ने दो युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इधर, दोपहर में किशोरी का गंगा में शव मिला।
श्मशान घाट के पास शव उतराया था। गोताखोरों गंगा में गिरे पीपल के पेड़ की टहनियों में फंसे का शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव निवासी किशोरी शुक्रवार सुबह करीब सात बजे साइकिल पाइप लेकर खेत पहुंची। फसल की सिंचाई के लिए पाइप बोरिंग से जोड़ने के बाद कहां गई, किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर किशोरी के पिता ने दूसरे दिन पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर श्मशान घाट के पास जब ग्रामीण गंगा स्नान के लिए पहुंचे तो वहां साइकिल और चप्पल था। इस पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका गहरा गई।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में खोजबीन करा रही थी। दोपहर 12:30 बजे गंगा नदी में गिरे एक पीपल के पेड़ की टहनियों में फंसे किशोरी का शव गोताखोरोें को मिला।

पुलिस को शव को काेतवाली लेकर आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। हालांकि किशोरी का शव गंगा में मिला है। किशोरी के साथ क्या हुआ, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed