फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the Lieutenant Governor's district, tribute was paid to the former District President

Ghazipur News: उपराज्यपाल जिले में, पूर्व जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Feb 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
In the Lieutenant Governor's district, tribute was paid to the former District President
जलालाबाद स्थित बड़ामियना गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के घर बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। उनका काफिला जलालाबाद शहीद चौक होते हुए उनके पैतृक आवास पर दोपहर 1.10 में पहुंचा।
विज्ञापन

वहां उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भाई अजय चौहान को ढांढस बंधाया। करीब 20 मिनट रहने के बाद उनका काफिला मरदह की ओर रवाना हुआ। उपराज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

वहीं जलालाबाद शहीद चौक पर जखनिया के तरफ से काफिला मनोज सिन्हा का आया तो पहले से ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर चारों तरफ के रास्ते का आवागमन रोक दिया था, जिससे आधे घंटा तक जाम लगा रहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, मनोज यादव, प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र चौहान, प्रधान बलराम कुशवाहा, प्रधान बाला यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के संयोजक के घर पहुंचे उपराज्यपाल
मरदह। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बृहस्पतिवार को जंगीपुर भाजपा विधानसभा के संयोजक मनोज सिंह के घर मुस्तफाबाद बस्तपुर पहुंचे। जहां मनोज सिंह की माता शांति देवी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। मुस्तफाबाद के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह के पिता के निधन पर उनके घर भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया । कहा कि, व्यक्ति का आना और जाना प्रकृति का नियम है। जरूरत है हर इंसान को अच्छे कर्म करके पुण्य के भागीदार बनें। इस दु:ख की घड़ी में हम परिजनों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, राहुल राय, प्रतिनिधि संतोष यादव, योगेंद्र सिंह, मशाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह झाबर, पप्पू सिंह, कुंवर रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed