फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the Ganges, the woes of the flood victims persist

गंगा स्थित, बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कायम

Fri, 13 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
In the Ganges, the woes of the flood victims persist
बाढ़ में डूबा पटना गांव स्थित मकान हिस्सा। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई दिनों तक उफनाई गंगा शुक्रवार की सुबह आठ बजे से स्थिर हैं। हालांकि बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कायम हैं। राहत सामग्री के अभाव में परिवार के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। मुहम्मदाबाद में मठिया मुहल्ला, शाहनिंद पीर की मजार और काली मंदिर पानी से घिर गया है। गंगा का जलस्तर दिन में दो बजे 64.680 मीटर दर्ज किया गया। यह जलस्तर शाम साढ़े छह बजे तक बना रहा। सुहवल : क्षेत्र के राकेश यादव, मनोज, शिवजी, मिथिलेश, राजकुमार ने बताया कि राहत सामग्री बाढ़ पीडितों तक अभी नहीं पहुंची है। प्रभावित गांवों में आने-जाने का एकमात्र साधन अब नाव ही रह गया है। प्रशासन अगर नावों की संख्या बढ़ा दे तो शायद परेशानी कुछ कम हो जाए। बताया कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित गांव एवं परिवारों की सूची बना ली गई है लेकिन अभी तक लोगों को राहत सामग्री नहीं मिल पाई है। जानवरों के लिए चारे की सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। फसल जलमग्न होने से पशुपालकों को अपने जानवरों को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बाढ़ग्रस्त गांव के लोगों ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें यही आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही उनको राहत सामग्री और जानवरों के लिए चारा उपलब्ध करा दिया जाएगा लेकिन यह कोरा ही साबित हुआ है। बाढ़ के कहर से प्रभावित लोग अपना घर-द्वार छोड़ शरणालयों में दिन बिता रहे हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : बाढ़ का पानी शुक्रवार को नगर तक पहुंच गया। नगर के मठिया मुहल्ला, शाहनिंद पीर की मजार एवं काली मंदिर चारो तरफ से पानी से घिर गया है। बृहस्पतिवार की रात एनएच 31 पर नगर के शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिया से नगर के पूरब ठोढ़ा में गिरना शुरू हो गया है। जगह-जगह एनएच 31 की पुलिया से निकलते हुए नगर के पूरब ठोढ़ा में गिरने के बाद बाढ़ का पानी सलेमपुर, बालापुर सड़क की पुलिया से निकल कर आगे बढ़ते हुए खेत में फैलने लगा है जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क के दक्षिण के गांव बाढ़ से घिर गए हैं एवं खेतों में फसल डूब गयी है। पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बाढ़ से घिरे लोगों को नहीं मिल रही है प्रशासनिक मदद
मुहम्मदाबाद। बाढ़ से घिरे लोगों को नहीं मिल रही है प्रशासनिक मदद। यह बातें युवा बसपा नेता मन्नू अंसारी ने शुक्रवार को भांवरकोल विकासखंड के लगभग आधा दर्जन गांवों में दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के बाद कही। मन्नू अंसारी ग्राम सभा फिरोजपुर, कथार, धरमपुरा, निकरोजपुर, जगतपुर, तरांव, वीरपुर, जसदेवपुर में बाढ़ से पीड़ित परिवारों से मिले। उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या है। राशन नही पहुंचा है, पीने का पानी नहीं है। पशुओं के लिए न तो चारा की ब्यवस्था है और न ही टीकाकरण हुआ है। मिट्टी का तेल भी नहीं मिला है। युवा बसपा नेता ने तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed