फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In resolution day only fifteen cases are resolved

समाधान दिवस पर मात्र 15 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
In resolution day only fifteen cases are resolved
कासिमाबाद कोतवाली में थाना दिवस पर फरीयाद सुनते पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आए 96 प्रार्थनापत्रों में मात्र 15 का ही समाधान हुआ। कासिमाबाद कोतवाली में एसपी रामबदन सिंह ने फरियाद सुनीं और कोतवाली का निरीक्षण करने के मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

औड़िहार: सैदपुर कोतवाली में सुबह नौ बजे ही फरियादी पहुंच गए थे। सुबह दस बजे कोतवाल तेज बहादुर सिंह एवं घनानंद त्रिपाठी पहुंच गए थे। सुबह 10.15 बजे तहसीलदार नीलम उपाध्याय पहुंची और कुछ देर बाद सहायक चकबंदी अधिकारी एनएम गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। आवेदन पत्रों पर सुनवाई करने के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि पांच प्रार्थना पत्र में एक भी निस्तारण नहीं हो सका। ऐसे में फरियादियों को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कासिमाबाद: पुलिस अधीक्षक रामबरन सिंह ने फरियाद सुनते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिशानिर्देश दिया। शहर कोतवाली में एक, करंडा में एक, जंगीपुर में तीन, सैदपुर में पांच, खानपुर में आठ मामले आए। नंदगंज में चार में एक मामले का भी समाधान नहीं हुआ। शादियाबाद में चार, मरदह में तीन, भांवरकोल तीन, बरेसर पांच, जमानिया 13, दिलदारनगर में सात आवेदन पड़े, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। साथ ही बहरियाबाद दो में एक, सादात एक में एक, दुल्लहपुर में दो में एक, भुड़कुड़ा तीन में एक, कासिमाबाद 15 में दो, नोनहरा दो में एक, सुहवल सात में दो, गहमर छह में पांच, रेवतीपुर में पड़ एक प्रार्थना का निस्तारण कर दिया गया। जबकि नगसरहाल्ट, बिरनो, मुहम्मदाबाद और करीमुद्दीनपुर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
विपक्षी घर के सामने चकरोड पर नाद एवं चरनी रख कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। तीन-चार बाद प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन निस्तारण नहीं हुआ है। - सुदर्शन, चकगोड़

0
पट्टिदार निजी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। कई बाद समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।- राजेंद्र राम, डहरा
0
निजी जमीन पर दबंगों ने बाउंड्री खड़ा कर लिया है। समाधान दिवस पर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है।- काशी पाल, हीरानंदपुर
0
घर के पास पंचायत की जमीन है। इस पर धार्मिक कार्यक्रम होता है। एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है जिससे धार्मिक कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।- रमेश सोनकर, सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed