{"_id":"63f661be7d26337af40a1ce2","slug":"in-modi-leadership-this-is-golden-era-of-cooprative-ghazipur-news-c-20-1-75456-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में सहकारिता का स्वर्ण काल: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में सहकारिता का स्वर्ण काल: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सहकारिता रत्न स्व. राजकुमार त्रिपाठी बहुयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को निरंतर गति प्रदान कर गरीब, किसान, मजदूरों का जीवन स्तर सुधारने का कार्य किया। ये बातें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को शंकर कोल्डस्टोरेज मेंआयोजित स्व. राजकुमार त्रिपाठी स्मृति सहकारी विचार गोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी अजात शत्रु थे। जब सहकारिता आंदोलन का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें त्रिपाठी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता का स्वर्ण काल चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के आमूल चूल परिवर्तन हो रहा। सहकारी बैंकों को भी जीवन मिल रहा है।
उन्होंने राजकुमार त्रिपाठी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन 77 मेंबालापुर पैक्स के अध्यक्ष से शुरुआत कर बढ़ते हुए वे विश्व की शीर्ष सहकारी संस्था इफको के लंबे समय तक निदेशक रहे। जब उन्होंने सहकारिता आंदोलन में भागीदारी किया उसी वर्ष देश में हरित क्रांति की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी सहकारी समितियों का विकास तेजी से हो रहा है। कल ही मैंने सहकारी बैक के विकास के लिए 260 करोड़ रुपये प्रदान किया। तथा प्रत्येक दिन जम्मू कश्मीर में तीन सहकारी संस्थान खुल रही है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि इफको के विपणन प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने इफको की नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करने का आग्रह किया और कहा कि उर्वक के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी बदलाव है जो किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। इस मौके पर कर्डेड फूलपूर के अध्यक्ष शीशपाल सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पीसीएफ के अध्यक्ष बाल्मीकि तिवारी, यूपीसीबी के पूर्व निदेशक विरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, डीसीबी गाजीपुर के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, कृष्णबिहारी राय, विरेन्द्र राय, सचिन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता इफको निदेशक विजय शंकर राय एवं संचालन आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया। अंत में इफको के राज्य प्रबंधक अभिमन्यु राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
000
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा पर माल्यार्पण
मुहम्मदाबाद। सहकारिता रत्न स्व. राजकुमार त्रिपाठी की यूसुफपुर सहकारी संघ परिसर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन कर राजकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर डीसीएफ चेयरमैन व इफको निदेशक विजय शंकर राय, इफको के विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार, पूर्वांचल को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामबाबू शांडिल्य, अपर जिला जज अजय कुमार त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिविजन ईशा त्रिपाठी,नमिता त्रिपाठी, पुत्र पवन कुमार त्रिपाठी व अमित कुमार त्रिपाठी दीपक शांडिल्य आदि मौजूद रहे।