फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Jangipur, the main election battle among the candidates holding doctors, lawyers and PhDs

जंगीपुर में डाक्टर, वकील और पीएचडी धारी प्रत्याशियों में मुख्य चुनावी जंग

Mon, 21 Feb 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
In Jangipur, the main election battle among the candidates holding doctors, lawyers and PhDs
गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा से इस बार मैदान में उतरे प्रत्याशियों में एलएलबी, एमबीबीएस एमडी, पीएचडी धारी और कम से कम स्नातक जरूर हैं। इससे विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों की फेहरिस्त है जो शिक्षा और प्रोफेशनल होने के स्तर पर किसी से कमतर नहीं आंका जा सकता।
विज्ञापन

सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी पढ़ाई लिखाई में मजबूत हैं। जंगीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा मैदान में है। जिन्होंने वर्ष 1974 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से एमए किया और 1977 में हरिश्चंद्र महाविद्यालय वाराणसी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनके आजीविका का साधन वकालत है।
विज्ञापन

इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय हैं। इन्होंने 1995 में सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से स्नातक की डिग्री हासिल की। जो आजीविका के लिए व्यापार और किराया दुकान पर निर्भर हैं। ऐसे ही बसपा के प्रत्याशी मुकेश हैं। जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सेसल्स विक्टोरिया अमेरिक से वर्ष 2010 में डॉक्टर आफ मेडिसिन की डिग्री हासिल की। उनके आय का मुख्य स्रोत हास्पिटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जंगीपुर से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार यादव पीएचडी धारी हैं। उन्होंने साल 2007 में वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की। साल 2012 में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा मध्य प्रदेश से एमएड पूरी की और 2015 में यहीं से पीएचडी किया। इनके आजीविका का साधन व्यवसाय है। साथ आय के स्रोतों में विधानसभा सदस्या होने के नाते वेतन और महंगाई भत्ता आदि को भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed