फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Ghazipur, a middle-aged person was beaten to death by being beaten up on suspicion of theft, police took the accused into custody

गाजीपुर में चोरी के शक में अधेड़ की लाठी डंडे से बुरी तरह से पिटाई से मौत, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

Sun, 19 Apr 2020 05:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
In Ghazipur, a middle-aged person was beaten to death by being beaten up on suspicion of theft, police took the accused into custody
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार की रात चोर-चोर का शोर मचाकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से पीटकर एक मानसिक रूप से बीमार अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सैदपुर थाना क्षेत्र के परसनी कला गांव निवासी राकेश कुमार (45) मानसिक रूप से बीमार था और दो दिन पहले वह घर से निकला था। शनिवार की लगभग दस बजे सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की वनवासी बस्ती में पैदल धर्मेंद्र मुसहर के घर पहुंच गया। वहां पहले से मांसाहार बन रहा था और वहां बैठे लोग शराब के साथ ही गांजा पी रहे थे। राकेश कुमार सिंह को भी खाना खिलाया पिलाया।
विज्ञापन


इस बीच वह उठा और बिना कुछ बोले धर्मेंद्र के घर में महिलाओं के कमरे में चला गया। इस पर धर्मेंद्र और उसका भाई श्यामलाल घर के अंदर से उसको पकड़कर बाहर लाए और डांटने लगे। कहासुनी के बीच घर वाले चोर-चोर का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और मारपीट कर राकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रवि प्रताप ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और घायल को सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के साथ ही घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी बीच उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मुसहर बस्ती में महिलाओं के कमरा में घुसने और परिवार वालों द्वारा चोर-चोर का शोर मचाने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से पीटकर राकेश को घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पृथ्वी सिंह की तहरीर पर श्यामलाल, धर्मेंद्र, सुरेंद्र वनवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed