फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In-charge minister distributed demo checks worth Rs 33 lakh 35 thousand to women

प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को 33 लाख 35 हजार रुपये के डेमो चेक का वितरण किया

Tue, 27 Jul 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
In-charge minister distributed demo checks worth Rs 33 lakh 35 thousand to women
सदर विकास खंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित बीसी सखियों को बैंकिंग डिवाइस और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 33 लाख 35 हजार रुपये के डेमो चेक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गरीबी उन्मूलन के लिए प्रदेश में 10 लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन कोरोना काल के बाद भी प्रदेश में पांच लाख समूह बनकर तैयार हो गए हैं। सारे समूह क्रियाशील हैं। इसके माध्यम से सैकड़ों कार्य हो रहे हैं और नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था सरकार कर रही है। समूहों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की बहुत सी महिलाएं प्रतिमाह लगभग 4000 हजार से अधिक तक की कमाई कर रही हैं। कहा कि सिलाई, पशुपालन, जूट वाल हैंगिग, कास्मेटिक एवं अन्य रोजगार के सुगम अवसर महिलाओं को सशक्तीकरण की ओर ले जाते हुए उन्हें तथा उनके परिवारों को समृद्ध कर रहे हैं। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कार्यक्रम के पूर्व प्रभारी मंत्री ने विकासखंड कार्यालय तथा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विकासखंड परिसर में साफ-सफाई एवं कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं कार्यों से संतुष्ट दिखे तथा बधाई दी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविंद, जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह-प्रदीप पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed