फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In 11 years, the central government has lifted 27 crore people out of poverty: Sangeeta Balwant

11 साल में केंद्र सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : संगीता बलवंत

Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
In 11 years, the central government has lifted 27 crore people out of poverty: Sangeeta Balwant
भाजपा की राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि 11 वर्षो के शासन काल में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की पूरी आबादी के बराबर देश के 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 11 वर्षो से देशहित में काम रही है। पीएम ने लोगों का विश्वास जीता है। तीसरी बार ही नहीं बल्कि आने वाले हर चुनाव में बार-बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था का देश भारत आज चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। सरकार ने लक्ष्य लिया है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था का देश बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल में सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए।
हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय, भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद थे।
विकसित भारत निर्माण के लिए नागरिक कर्तव्यों का पालन भी जरूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बंशी बाजार में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए नागरिक कर्तव्यों का पालन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि 2014 मे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक सपना देखा तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद संकल्प लिया कि विकासशील भारत को विकसित भारत बनाकर रहूंगा। उसके प्रति लक्ष्य लेकर लगातार कार्य करना शुरू किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध नहीं होगा तब तक देश विकसित भारत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था का देश आज विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है।

इस मौके पर इस मौके पर पारसनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय और संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed