फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Important contribution of women in every field of development: DM

विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान : डीएम

Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of women in every field of development: DM
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महिलाओं के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण और विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिलाएं हमारे समाज की मुख्य स्तंभ है। इनके सशक्तिकरण के दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाने की जरूरत है। कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है एवं यह तो उत्तर प्रदेश की मातृभाषा भी है। हिंदी अपनी स्पष्टता तथा वैज्ञानिकता के कारण आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही है। क्षेत्र प्रमुख दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक में हिंदी के माध्यम से ही अधिकांश बैंकिंग कार्य किए जाते हैं, हमारा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उन्हीं की भाषा में प्रदान की जाए, इसके लिए हमारा बैंक सदैव प्रयासरत है। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में राजभाषा दर्पण बुक का अवलोकन भी किया।कार्यशाला के समापन पर उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार एवं आशीष कुमार ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed