फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Immersion of idols will be done at 12 places

12 स्थानों पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Immersion of idols will be done at 12 places
गाजीपुर जिले में 428 स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में स्थापित देवी दुर्गा का विसर्जन कराने की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा। मंगलवार को डीएम एवं एसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल एवं पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मातहतों को निर्देश दिया की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतें। विभिन्न ब्लाकों के 12 स्थानों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर में 63 जगहों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रजागंज के पास अस्थाई तालाब बनाया गया है। वहीं ब्लाक तहसील में लगभग 12 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इस जगहों पर प्रकाश का इंतजाम किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगी। पांच और छह अक्टूबर को मूर्तियों का विसर्जन होगा। इसको लेकर जिला और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने दशहरा त्योहार को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों, स्थलों एवं अन्य जगह बनाए गए पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने दशहरे पर गंगा का पानी प्रदूषित न हो इसके दृष्टिगत रजागंज पुल के पास मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए अस्थायी तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला एवं रावण दहन स्थल देखा
गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दशहरे पर रामलीला मैदान लंका में आयोजित मेले एवं रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश एवं निकास द्वार की जानकारी ली साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बुधवार को लंका मैदान में आने जाने वाले रास्तों एवं मेला स्थल पर भी काफ ी भीड़ रहेगी। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनंद उठाएं। किसी प्रकार की समस्या होती है तो मेला स्थल पर बनाए गए सहायता केंद्र पर जाकर तत्काल संपर्क करें। उन्होंने दुर्गा पंडाल के समस्त समितियों को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से करें । जो समय एवं स्थान तय किया गया है उसी के अनुसार मूर्ति विसर्जित करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed