फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegally stocked firecrackers recovered

Ghazipur News: अवैध रूप से स्टॉक किए पटाखे बरामद

Tue, 07 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegally stocked firecrackers recovered
जंगीपुर/ मुहम्मदाबाद। बिना लाइसेंस व अनुमति के अवैध तरीके से आतिशबाजी के लिए लाए जा रहे और स्टोर किए जा रहे पटाखों को पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार को बरामद कर लिया। जंगीपुर पुलिस ने तो नगर पंचायत क्षेत्र से बरामद पटाखों को सीज कर एक आरोपी का चालान कर दिया। जबकि मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए गोदाम पर कार्रवाई करने के साथ पटाखों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जंगीपुर : थाना क्षेत्र के निहालनगर स्थित एक मकान पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से आतिशबाजी के रखा गया पटाखों का जखीरा बरामद किया। कार्टूनों में रखे पटाखों का वजन 346 किलो ग्राम है। पूछताछ में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार गुप्ता उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर दस शास्त्री नगर कस्बा जंगीपुर बताया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इधर, मुहम्मदाबाद में एसओजी और पुलिस की टीम ने नगर पालिका परिषद स्थित खोआमंडी में स्थित गोदाम में रखे पटाखों को बरामद कर लिया। साथ ही पटाखों को पुलिस दो मैजिक पर लादकर कोतवाली लेकर आई। साथ ही गिरफ्तार गोदाम संचालक से पूछताछ की गई। इस संबंध में घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से एकत्र किए पटाखों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed