फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegal liquor factory busted

Ghazipur News: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thu, 27 Apr 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने साई की तकिया के पास से बुधवार की रात अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि एक तस्कर चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान 10 लाख रुपये की अवैध शराब और उपकरण भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद तस्करों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस चेकिंग कर रहीथी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर साई की तकिया से शराब तस्कर सोनू यादव निवासी मधुबन और युधिष्ठिर यादव निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के पास से चार बोरी बरामद हुई, जिसमें 50-50 बोतल की कुल 200 बोतल अवैध शराब मिली। उनकी निशानदेही पर टीम ने आरोपी सोनू यादव के घर से अपमिश्रित अंग्रेजी शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पूछताछ में सोनू यादव ने बताया कि भाई विकास उर्फ विक्की यादव और युधिष्ठिर यादव के सहयोग से घर पर अवैध शराब बनाकर उन्हें बाजार में बेचा जाता है। इससे मिलने वाले पैसों से वह अपना शौक पूरा करते हैं। बताया कि वह पहले भी शराब बना कर बेचने का धंधा करते थे लेकिन पुलिस ने विकास उर्फ विक्की यादव को जब पकड़ा था तो उसके बाद यह काम बंद हो गया था। इस समय चुनाव का माहौल था, मांग बढ़ने के कारण फिर कार्य शुरू किया गया। युधिष्ठिर यादव ने बताया गया पैसे की आवश्यकता के कारण वह शराब बनाने और बेचने का काम करने लगा। पुलिस फरार शराब तस्कर विकास उर्फ विक्की यादव की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed