फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   I'll be a policeman too, why did you leave me.

Ghazipur News: हमहू दरोगा बनब, हमके काहे छोड़ के गईला...

Wed, 10 Dec 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
I'll be a policeman too, why did you leave me.
नवली गांव स्थित श्मशान घाट पर राहुल गुप्ता को अंतिम सलामी देते जमानिया सीओ अनिल कुमार व रेवतीपु
रेवतीपुर। बहराइच में सड़क हादसे में मृत यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता (28) का बुधवार को नवली स्थित शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। फूलों से सजे अर्थी को डबडबाई आंखों से देखते हुए पत्नी श्वेता बिलखते हुए कहा कि हमके कहां छोड़ के चल गईला,अर्थी पर लेटे पति को सोना कहकर जब पत्नी ने कहा कि हमहू दरोगा बनब, हमकें काहें छोड़ के गईला...तो मौजूद लोगों की आखें भर आईं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक को सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों, अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौराम पिता मनोज गुप्ता ने बेटे को मुखाग्नि देते ही माहौल गमगीन हो उठा। इसके पूर्व हादसे में मृत उपनिरीक्षक का पार्थिव शरीर बहराइच से सड़क मार्ग से मंगलवार की देर रात घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। बुधवार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। फूलों से सजी अर्थी को डबडबाई आंखों से देखते हुए पत्नी श्वेता ने कहा कि हमके कहां छोड़ के चल गईला,अर्थी पर लेटे पति को सोना कहकर जब पत्नी ने कहा कि हमहू दरोगा बनब, हमके काहे छोड़ के गईला...तो मौजूद लोगों की आखें भर आईं। बता दें कि जिले के नवली गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता 2023 बैच के उपनिरीक्षक थे। वह बहराइच के मोतीनगर थाना अंतर्गत जालीमनगर चौकी पर तैनात थे। सोमवार की रात ड्यूटी कर अपने क्वार्टर पर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से गंम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे। उन्हें लखनऊ मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। राहुल की शादी अप्रैल 2024 में तरावं निवासी श्वेता से हुई थी। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। पिता घर पर ही किराना की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि छोटी बहन ज्योति की शादी फरवरी 2026 में मुहम्मदपुर में तय थी। बहन के हाथ पीले करने से पहले ही राहुल दुनिया छोड़ गया। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक आबिद अली, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलापंचायत सदस्य मनीष पांडेय, लल्लन सिंह समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed