फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ignoring the rules: Bike riders are putting their lives at risk

नियम की अनदेखी: खुद की जान जोखिम में डाल रहे बाइक सवार

Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules: Bike riders are putting their lives at risk
गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन सड़क मार्ग पर डिवाइडर पार करते समय एवं अनियंत्रित वाहन चलने से अक्सर ही किसी न किसी तरह के हादसे सुनने व देखने को मिलते हैं। कट के बावजूद भी कहीं-कहीं डिवाइडर को तोड़कर आने-जाने के लिए लोग रास्ता बना दिए हैं। विभागीय अधिकारी भी इसका संज्ञान नहीं लेते, अब तक सड़क हादसे में दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।फोरलेन पर कट होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के लोग डिवाइडर को तोड़कर आने-जाने के लिए रास्ता बना दिए हैं। इससे राहगीर, साइकिल चालक, कार, ट्रैक्टर एवं बाइक सवार चालक जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं, जो हादसे का सबब बनता है। विभागीय अधिकारी इसका संज्ञान नहीं लेते हैं। घटना के बाद प्रशासन आश्वासन तो देता है लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की इस तरह के टूटे हुए डिवाइडरों को दुरुस्त कर कट बनाया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य सड़क मार्ग से आवागमन करने में आसानी होगी। अब तक दर्जनों लोगों की सड़क हादसे में जान जा चुकी है, क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है की अगर स्थायी कट बन जाए तो इस तरह के घटना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed