फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IG instructs SP of 4 districts in Varanasi range meeting

वाराणसी रेंज की बैठक में आईजी ने 4 जिलों के एसपी को दिए निर्देश,बोले-अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई 

Wed, 14 Oct 2020 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
IG instructs SP of 4 districts in Varanasi range meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जमीन विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विवादास्पद और आपराधिक प्रवित्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। आईजी विजय सिंह मीना ने मंगलवार शाम अपने कार्यालय में यह निर्देश रेंज के चार पुलिस अधीक्षकों को मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

विज्ञापन


आईजी रेंज ने कहा कि सराफा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। ठंड आने वाली है, इसे लेकर अभी से ठोस कार्ययोजना बना ली जाए और चिह्नित गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। नवरात्र के दौरान चेन छीनने जैसी घटना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


हत्या जैसी घटनाएं, जिनका खुलासा नहीं हुआ है, प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से उनका खुलासा किया जाए। शाम के समय पुलिस रोजाना पैदल गश्त करे और संदिग्ध प्रतीत होने वालों की तस्दीक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी रेंज ने कहा कि पशु व शराब तस्करों से पुलिस की मिलीभगत, भ्रष्ट्राचार और मालवाहकों से अवैध वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसएसपी वाराणसी अमित पाठक, एसपी जौनपुर राज करन नय्यर, एसपी गाजीपुर डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एएसपी चंदौली प्रेमचंद्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed