फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If we remain united, we will become many, if we divide, we will be cut: CM

एक रहेंगे तो अनेक होंगे, बटेंगे तो कटेंगे:सीएम

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
If we remain united, we will become many, if we divide, we will be cut: CM
भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाने के बाद पानी देते मुख्यमंत्री योगी आदित्य
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हथियाराम मठ परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद संगम में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो समाज बंटता है, वह कटता है, एक रहेंगे तो अनेक रहेंगे। इसलिए हमें एकजुट रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, भुड़कुड़ा मठ में कांग्रेस और सपा का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की ओर से रचित संविधान में धर्म निरपेक्ष शब्द नहीं था पूर्व की सरकारों ने इसे चोरी छिपे संविधान डाला है। सीएम ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद, धर्म व भाषा से परे रहे कर भविष्य में आने वाली बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए सभी को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंच से निषादराज गुहा और मतंग ऋषि की शिष्या शबरी का जिक्र कर दलितों व निषादों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है, और उत्तर प्रदेश तेजी से समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की तरह धरती की भी अपनी प्रकृति होती है, और हमारी सनातन परंपरा उसी प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने अयोध्या व वहां श्रीराम मंदिर परिसर में कराए गए कार्यों का करीब 11 बार जिक्र किया। कहा कि त्रेता युग से लेकर आज तक गाजीपुर की धरती आध्यात्मिक चेतना की वाहक रही है। यह भूमि संतों, महर्षियों और वीरों की तपोस्थली रही है। उन्होंने बह्मर्षि विश्वामित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि आंतक की पहचान करने वाले वे पहले मनीषी थे। जैसे त्रेता युग में उन्होंने बक्सर में राक्षसों के अंत के लिए अनुसंधान किया था, वैसे ही आज भाजपा की सरकार में दंगाइयों और माफिया के खात्मे के लिए सरकार अनुसंधान कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो भारत की आत्मा यानी सनातन संस्कृति से जुड़े रहेंगे, वही विकास और सम्मान की राह पर आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed