फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One person dies due to current

करंट से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 04 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
One person dies due to current
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी एक अधेड़ की बृहस्पतिवार की दोपहर मोटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी संजय सिंह (48) पशुओं को चारा काटने के लिए अपने ट्यूबवेल पर बृहस्पतिवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे मोटर का तार जोड़ रहे थे। इसी बीच कटे तार से हाथ छू जाने से करंट की जद में आकर चिल्लाने लगे। चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में संजय को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी आशा सिंह, पुत्री प्रिया, जूही और पुत्र शिवम सहित अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शुक्ला ने बताया कि करंट लगने से अधेड़ की मौत हो हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed