फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If no salary is paid, we will protest in Lucknow

वेतन नहीं मिला तो लखनऊ में देंगे धरना

Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
If no salary is paid, we will protest in Lucknow
गाजीपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान(रमसा) के तहत प्रदेश में संचालित राजकीय हाई स्कूलों के शिक्षकों को बजट के अभाव में पिछले पांच माह तक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना और महामंत्री डाक्टर रवि भूषण ने सरकार को चेतावनी दी है। कहा है कि जनवरी माह के अंत तक वेतन का भुगतान नहीं कर दिया गया तो पूरे प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी लखनऊ में छह फरवरी को शिक्षा निदेशालय माध्यमिक के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ प्रवक्ता राम अवतार यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले मे भी रमसा के तहत कुल 16 राजकीय हाई स्कूल संचालित हो रहे है। इन स्कूलों में लगभग सौ से अधिक शिक्षक और कर्मचारी वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे है। जिले में कुल 12 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हो रहे है, उनमें 11 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन

इन इंटर कॉलेजों के वेतन का बजट नान प्लान व्यवस्था के तहत आवंटित होता है और हर महीने निश्चित समय पर वितरित हो जाता है। जबकि राजकीय हाई स्कूलों का बजट प्लान के तहत आवंटित होता है। बजट आवंटन का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। यह बजट कभी तीन या चार महीने बाद तो कभी छह महीने बाद सरकार द्वारा रिलीज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अव्यवस्था के चलते ऐसे स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को छह महीने तक वेतन नहीं मिल पाता है। इस बार भी अभी तक छह माह से सरकार द्वारा बजट रिलीज नहीं किया गया है। जिले में शिक्षकों को अक्टूबर एवं नवंबर से वेतन नहीं मिला है। राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार से राजकीय हाई स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नान प्लान के तहत वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग किया है। संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह यादव ने कहा कि इस माह के अंत तक वेतन न मिलने पर लखनऊ धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed